20 Apr 2024, 14:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कंगना रानौत को महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं: देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2020 12:20AM | Updated Date: Sep 5 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत को मुंबई ही नहीं वरन पूरे महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। देशमुख ने मुंबई पुलिस के संबंध में कंगना के ट्वीट पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गृहमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत गए हैं। उनके (कंगना रनौत के) मुंबई पुलिस से तुलना करने के बाद उन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »