29 Mar 2024, 05:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'भूत पुलिस' में सैफ-अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन और यामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:25PM | Updated Date: Sep 4 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ धमाल मचायेंगी। फिल्म ‘भूत पुलिस’ के लिए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर को पहले ही साइन कर लिया था। वहीं अब फिल्म की अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। हॉरर-कॉमेडी पर आधरित इस फिल्म में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस नजर आने वाली हैं।
 
फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 'भूत पुलिस' के निर्देशक पवन कृपलानी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया जाएगा। इन सभी स्टार्स के साथ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और अली फजल भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »