29 Mar 2024, 17:53:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करण की बुक लॉन्च पर भड़की कंगना, कहा- सुशांत को मार दिया और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 3 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मेकर करण जौहर ने हाल ही में ट्वीट कर बताया कि वह एक किताब लॉन्च करने जा रहे हैं। यह बुक पेरेंटिंग के ऊपर होगी और कहानी उनके बच्चों के इर्द-गिर्द घूमेगी। लेकिन इस अनाउंसमेंट के बाद एक बार फिर करण लोगों के निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कऱण पर निशाना साधा। उन्होंने सुशांत मामले का जिक्र करते हुए करण की इस किताब को भद्दा मजाक बता दिया है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट जैसे मूवी माफिया की वजह से सुशांत मारा गया, एक परिवार के बच्चे का यूं उत्पीड़न किया गया, लेकिन यहां करण जौहर अपने बच्चों को प्रमोट कर रहे हैं। शर्म की बात है।  कंगना का ये ट्वीट वायरल हो गया है और करण के खिलाफ लोगों के गुस्से और ज्यादा बढ़ा रहा है। इससे पहले कंगना ने करण पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएमओ से गुहार की थी कि करण जौहर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने डायरेक्टर को मूवी माफिया का मुख्स आरोपी बता दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »