25 Apr 2024, 06:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना रनौत को है इस अभिनेता से खतरा, पीएम मोदी से अभिनेत्री ने मांगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 2 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और करण जौहर की जुबानी जंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों ही सुर्खियों में रहते हैं। कई सालों से कंगना रनौत, करण जौहर को नेपोटिज्म के बादशाह और बॉलीवुड में ‘मूवी माफिया किंग’ के नाम से टारगेट कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा बन गया है जिसपर हर कोई आगे आकर बात कर रहा है। अपनी राय रख रहा है। इसी बीच कंगना रनौत एक बार फिर करण जौहर पर नेपोटिज्म को लेकर निशाना साध रही हैं। न्यूज चैनल में बड़े-बड़े बयान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रही हैं। 

कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फिर से करण जौहर पर निशाना साधा। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को भी टैग किया और करण जौहर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। साथ ही करण जौहर को कंगना रनौत ने मूवी माफिया का जिम्मेदार बताया। कंगना ने लिखा कि अभी तक करण जौहर के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है और जब सभी चीजें ठंडी होने लगेंगी तो करण के लकड़बग्घों की फौज मेरे पीछे आएगी। 

कंगना रनौत ने लिखा कि करण जौहर, जो कि मूवी माफिया के लिए जिम्मेदार हैं, पीएम मोदी जी, वह कई जिंदगियां और करियर बर्बाद कर चुके हैं, वह खुलेआम घूम रहे हैं। अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। क्या हमारे लिए कोई उम्मीद है? जब सब ठीक हो जाएगा तो वह अपने लकड़बग्घों की फौज के साथ मेरे पीछे आएंगे। हर दिन कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी राय रख रही हैं। कई चौंकाने वाले खुलासे भी कर रही हैं। इस समय एक्ट्रेस अपने परिवार संग मनाली वाले घर में हैं। जल्द ही वह मुंबई लौटकर काम पर वापसी करेंगी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »