25 Apr 2024, 09:01:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘केजीएफ’ स्टार यश और राधिका के बेटे का नामकरण संस्कार का वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 2 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

‘केजीएफ’ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका ने हाल ही अपने बेटे का नामकरण संस्कार संपन्न किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टर यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित 30 अक्टूबर, 2019 को अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दोनों ने हाल ही में अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया है। यश ने इस नामकरण संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘वो एक जो हमें एक करता है।’

सोशल मीडिया पर इस नामकरण समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। यश और राधिका ने अपने बेटे का नाम यथर्व यश रखा है। यश के फैंस उनके बेटे को जूनियर रॉकी के नाम से भी बुलाते हैं। स्टार यश और कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका की पहली मुलाकात साल 2007 में धारावाहिक नन्दगोकुला के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म मोगीना मनसु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। दोनों लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। साल 2018 में उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »