20 Apr 2024, 11:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने 'डियर जिंदगी' में साथ काम किया था। आलिया और शाहरुख एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कॉमेडी फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।
 
कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने स्क्रिप्ट को पसंद किया है और इस प्रोजेक्ट के लिए उत्सुक हैं। आलिया अंतिम स्क्रिप्ट सुनने के लिए इंतजार कर रही हैं, तभी शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म साइन करने को लेकर वह कोई फैसला करेगी। आलिया भट्ट फिल्म ‘सड़क 2’ में आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में भी काम कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »