19 Apr 2024, 10:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गुवाहाटी। वयोवृद्ध गायिका एवं बॉलीवुड गायक अंगराग पापोन महंता की मां अर्चना महंता का गुरुवार को यहां निधन हो गया। अर्चना को एक स्ट्रोक के बाद पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्तर वर्ष से अधिक उम्र की गायिका के परिवार में उनका गायक बेटा पापोन, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य हैं। अर्चना और उनके पति स्वर्गीय खगेन महंता अपनी लोक गायकी एवं रोमांटिक गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अर्चना के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »