20 Apr 2024, 01:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टाइलिस स्टार यश कुमार रोमांटिक फिल्म ‘पारो’ में काम करने जा रहे हैं। उपेंद्र फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म पारो में यश कुमार के अपोजिट पूनम दुबे की मुख्य भूमिका है। फिल्म पारो की शूटिंग 10 सितंबर से खालिलाबाद में होगी। इस फिल्म के निर्माता उपेंद्र कुमार गिरी और निर्देशक नीलमणि सिंह हैं। नीलमणि सिंह ने बताया, ‘‘फिल्म की कहानी गांव की एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है। यह कहानी एक खूबसूरत प्रेम की अभिव्यक्ति होगी, जो दर्शकों के लिए स्वस्थ मनोरंजन वाली होगी।
 
भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों बेहतरी की ओर है। मेरा भी फोकस ऐसी फिल्मों के निर्माण का है, जिसे दर्शक सिनेमाघरों में खूब एन्जॉय कर सकें। उन्हें फिल्म देख कर यह न लगे कि फिल्म के नाम पर उन्हें ठगा गया है। इसलिए, हमने फिल्म का विषय भी एक सार्थक सिनेमा की दृष्टि से चुना है। अभी फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो गया है।
 
हम अगले महीने फिल्म को शूट करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की कहानी के हिसाब से यश कुमार फिल्म में पूरी तरह से फिट बैठते हैं और उनके अपोजिट पूनम दुबे को रखा गया है। दोनों अच्छे कलाकार हैं। फिल्म में विकास सिंह वीरप्पन, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, नीलम पांडेय, महिमा, जे. पी. ंिसह, साक्षी, बिजेन्द्र, शिवा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »