28 Mar 2024, 22:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान ऑटोबायोग्राफी लिखने जा रहे हैं। सैफ ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘परंपरा’ से की थी। सैफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब तीन दशक हो गये हैं। सैफ अब ऑटोबायोग्राफी लिखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैफ इस किताब में अपने परिवार, घर, अपनी सफलता, नाकामयाबी, प्रेरणा और अपनी फिल्मों के बारे में लिखेंगे।
 
सैफ की इस किताब को हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। यह किताब 2021 में रिलीज होगी। सैफ ने कहा, ‘‘इतनी सारी चीजे बदल चुकी हैं और यदि रिकॉर्ड नहीं किया गया को वक्त के साथ चली जाएंगी। अतीत में जाना मजेदार रहेगा। याद करना और रिकॉर्ड करना। उम्मीद करता हूं कि दूसरे लोग किताब का लुत्फ उठाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »