29 Mar 2024, 06:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता से था टाइगर श्रॉफ की मां का अफेयर, साथ में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:02AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड का जाना माना नाम है। टाइगर श्रॉफ जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे हैं। हम टाइगर श्रॉफ की मां आयशा से जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा का अफेयर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद खान से था। साल 2001 में बॉलीवुड में फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू करने वाले साहिल खान का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन वो सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। बॉलीवुड गलियारों में कभी साहिल खान और आयशा श्रॉफ से अफेयर की चर्चा थी। 

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ के साथ साहिल खान का रिश्ता तब शुरू हुआ जब दोनों ने एक साथ कर्मा प्रोडक्शन और साइबर सिक्योरिटी फर्म कंपनी खोली। पहले दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती शुरू हुई और फिर दोनों के बीच प्यार की खबरें आने लगीं। आयशा साहिल से करीब 16 साल बड़ी हैं और विवाद के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। अलग होते ही दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। बता दें कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद भी हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »