26 Apr 2024, 01:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पूजा भट्ट ने दिखाए महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती की चैट लीक के मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 5:54PM | Updated Date: Aug 23 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई की जांच में कई नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी, जिसके बाद महेश भट्ट जमकर ट्रोल हुए थे। इस मामले में पहली बार महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूजा भट्ट ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। पूजा भट्ट ने उन मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जो महेश भट्ट ने उन्हें भेजे थे।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का चैट वायरल हुआ था, जो एक अलग ही कहानी बयां कर रहा था। उस चैट के मुताबिक 8 जून को जब रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था, तब उन्होंने महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने महेश भट्ट से सुशांत संग रिलेशनशिप पर काफी बात की थी। उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था। अभी तक ऐसा कहा जा रहा था कि सुशांत के कहने पर 8 जून को रिया ने उनका घर छोड़ा था।
 
रिया ने अपने बयानों में यहां तक कहा है कि वे ऐसा कर खुश नहीं थी। उस समय सुशांत की बहन मीतू सिंह का उनके घर आना कारण बताया गया था, लेकिन अब जो रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट लीक हुई है, वो बताती है कि उन्होंने खुद ही सुशांत को छोड़ा था। सिर्फ यही नहीं, रिया, सुशांत संग खुश भी नहीं थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »