20 Apr 2024, 14:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हवा सिंह की बायोपिक में कोच का किरदार निभाएंगे चंदन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 3:30PM | Updated Date: Aug 23 2020 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। भारतीय फिल्म अभिनेता चंदन सिंह बिष्ट ख्याति प्राप्त भारतीय हैवीवेट मुक्केबाज हवा सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह हवा सिंह के कोच सुजान का किरदार निभा रहे हैं। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे अभिनेता बिष्ट ने बताया कि वह भारतीय मुक्केबाज हवा सिंह की बायोपिक में कोच सुजान का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी में फिल्म की शूटिंग का एक शेडयूल पूरा हो चुका है। अभी तीन शेडयूल और बचे हैं जिनकी शूटिंग हरियाणा, बैंकाक और मुम्बई में होनी तय है।
 
वर्ष 1998 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्रातक चंदन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में खत्याड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में प्रदर्शित निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मिशन कश्मीर में अभिनय कर अपने करियर की शुरुआत की है। 
 
चंदन सिंह बिष्ट अब तक अरमान, मिथ्या, रघु रोमियो, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दसविदानिया के अलावा गत वर्ष रिलीज हुई मेड इन चाइना में अभिनय कर चुके हैं। वह बहुत जल्द ही उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पारम्परिक जागर अनुष्ठान पर आधुनिक समाज और पुरानी पीढ़ी के विचारों के बीच संघर्ष की कहानी पर आधारित हिन्दी फिल्म 'फायर इन द माउन्टेन्स' में भी नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »