24 Apr 2024, 04:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू कर बेहद खुश हैं। लारा दत्ता ने फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू कर दी है। लारा अपने सह कलाकार अक्षय कुमार,वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ लंदन में हैं। लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह अपने टीम मेंबर्स के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
लारा ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, ‘‘और ये शुरू हुआ। मैं उन लड़कियों के लिए दावा कर रही हूं, जो 42 साल के उम्र में एक अभिनेत्री के रूप में कोरोना काल में बॉलीवुड के सेट पर आकर अद्भूत महसूस कर रही है।’’ लारा दत्ता ने शूटिंग के दौरान सेट पर सुरक्षित माहौल बनाने के लिए निमार्ताओं को धन्यवाद दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »