28 Mar 2024, 21:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मसीहा' सोनू सूद ने जरुरतमंद को दिलाया घर, परिवार बोला - ईश्वर दूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2020 3:07PM | Updated Date: Aug 21 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोगों की मदद कर गरीबों के मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर चर्चाओं में है। सोनू सूद ने जलपैगुड़ी में एक जरुरतमंद को एक घर बनवाकर दिया है। सोनू सूद ने खुद ट्वीट कर लिखा है। 'मुबारक हो। घर तो आपका कमाल का बन गया है। चलो अब कह सकते हैं कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी हमारा घर है'।
 
सोनू सूद की इस पहल के लिए सोनल सिंह नाम की लड़की ने उनका धन्यवाद कहा है। सोनू को सोनल ने भगवान बताया है। सोनल ने ट्वीट कर लिखा है कि 'मेरी भावना का वर्णन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है..मैंने भगवान को नहीं देखा है। लेकिन आप उसके जीवन में ईश्वर दूत बनकर आए। कृपया अवश्य पधारिए। गौरतलब है कोरोना काल में सोनू ने कई लोगों की मदद की है। प्रवासियों को सुरक्षित घर पहुंचाने से लेकर खेतों पर हल जोत रही बेटियों को टैक्टर दिलाया। किसी की पैसों की मदद की। सोनू सूद को लोग अब अपना आदर्श मानने लगे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »