29 Mar 2024, 02:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान की हत्या की साजिश नाकाम - शार्पशूटर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 12:08PM | Updated Date: Aug 20 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फरीदाबाद में 24 जून को हुई एक हत्या के मामले पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस शूटर का अगला निशाना सलमान खान थे। वह और उसके गैंग के साथी इस काम को अंजाम करने के लिए काफी पहले से प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
यह शार्पशूटर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य है। इस शार्पशूटर ने पुलिस को बताया कि वह सलमान को जान से मारने के लिए उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की जांच-पड़ताल भी करके आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जनवरी में मुंबई गया था। वहां 2 दिन रुका भी था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा उर्फ सनी (27 साल) भिवानी से है।
 
इसे 15 अगस्त को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। वह फरीदाबाद के रहने वाले प्रवीण के मर्डर का आरोपी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ करने पर पता चला कि राहुल जनवरी में सलमान खान की हत्या के मकसद से रेकी करने मुंबई गया था। डीसीपी राजेश दुग्गल ने बताया कि उसने अपने दो साथियों बिश्नोई और संपत नेहरा के कहने पर ऐसा किया था। 
 
वे सलमान को मारने के लिए जून 2018 में रेकी कर चुके हैं। राहुल और उसके गैंग का यह प्लान कोरोना महामारी की वजह से सफल नहीं हो सका। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई उसी बिश्नोई समुदाय का सदस्य है जो, काले हिरण में काफी श्रद्धा रखते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान खान का नाम 2 काले हिरणों को मारने में आ चुका है, इसलिए बिश्नोई उनके लिए मन में बैर रखते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »