29 Mar 2024, 02:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत केस: CM नीतीश पर कुछ बोले इतनी रिया की औकात नहीं : DGP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 1:31PM | Updated Date: Aug 19 2020 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस की जांच सीबीआई को सौंपने आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वो स्वागत करते हैं। ये न्याय और लोकतंत्र की जीत है। रिया चक्रवर्ती को लेकर एक सवाल पर बिहार डीजीपी ने कहा कि उनकी औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट करें।
 
डीजीपी पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है। अब लोगों के अंदर यह उम्मीद जगी है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में निश्चित रूप से न्याय होगा। यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ी खबर है। उन्होंने कहा कि हम लोग पर आरोप लगाया जा रहा था। हमको अनुसंधान नहीं करने दिया गया। हमने अपने अधिकारी को भेजा तो उसे रात में 12:00 बजे उसे क्वारंटाइन कर दिया गया इसलिए लग रहा था कि कोई ना कोई गड़बड़ है। हम लोग ने जो कानूनी रूप से संवैधानिक रूप से जो भी काम किया, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है।
 
डीजीपी पांडेय ने कहा कि लोगों को धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए नतीजा आएगा और निश्चित तौर पर आएगा। क्योंकि यह एक व्यक्ति और एक परिवार की लड़ाई नहीं है, 130 करोड़ जनता जनार्दन और देश की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में सही तरीके से सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए हम लोग काम कर रहे थे तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही थी। केस के प्रकृति को समय देना पड़ता है। एक महीना हो जाए, 2 महीना हो जाए इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन पूरे देश की नजर इस पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »