20 Apr 2024, 01:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत केस : CBI जांच से खुश अंकिता लोखंडे, बताया सच्‍चाई की जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:10PM | Updated Date: Aug 19 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। अब उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने इस फैसले पर खुशी जताई है। अंकिता लोखंडे ने कोर्ट के फैसले को सच्चाई की जीत बताया है। अंकिता लोखंडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर न्याय की देवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जस्टिस इज द ट्रुथ इन एक्शन... सत्य की जीत होती है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही थी।
 
इससे पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग की थी। इस वीडियो में अंकिता पोस्टर के साथ कह रही हैं, 'देश जानता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ? जस्टिस फॉर सुशांत। सीबीआई फॉर SSR'पोस्टर पर #CBIFORSSR लिखा है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »