20 Apr 2024, 20:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत केस में SC का बड़ा फैसला- अब CBI करेगी जांच, मुंबई पुलिस करे सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:03PM | Updated Date: Aug 19 2020 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस केस की जांच सीबीआई ही करेगी। इस केस में तमाम संगीन आरोपों का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दायर एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दी थी। इसे खारिज करते हुए कोर्ट ने केस की जांच के अधिकार सीबीआई को दे दिए हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार इस फैसले पर रिव्यू पिटीशन दायर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी। पटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो कानून सम्मत है। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम फैसले को चुनौती देंगे। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह 35 पेज का जजमेंट है। पहले आप इसको पढ़िए। हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुनाया है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि नीतीश सरकार ने केस की जो सीबीआई जांच की सिफारिश की थी वो सही थी। महाराष्ट्र सरकार को अब जांच में सहयोग करना होगा। मुंबई पुलिस को इस मामले के सारे सबूत सीबीआई को सौंपने होंगे। 
 
कोर्ट का फैसला आने के बाद सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी। 11 अगस्त को सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया था फैसला। सुशांत केस में 11 अगस्त को सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »