20 Apr 2024, 12:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बड़ा खुलासा : सुशांत को इस बाबा के पास लेकर गई थी रिया चक्रवर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:37AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत केस में एक आध्यात्मिक गुरु का बयान सामने आया है। आध्यात्मिक गुरु का कहना है कि रिया ने सुशांत को डिप्रेशन से उबारने के लिए उन्हों कॉन्टैक्ट किया था। Times Now से बातचीत में आध्यात्मिक गुरु महेश सदाशिव जोशी ने कहा, ‘मैं सुशांत से 22 नवंबर को मिला था। मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया। 23 नवंबर को मैं उनसे फिर मिला और सुशांत बेहतर लग रहे थे’।

महेश सदाशिव ने आगे कहा, ‘रिया ने मुझे गूगल पर ढूंढा था। मुझे बांद्रा पुलिस स्टेशन में भी बुलाया गया था। लेकिन मैं 70 साल का हूं और कोरोना वायरस के डर की वजह से मैं नहीं गया। मैंने उन्हें कहा था कि मैं घर से ही अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करके भेज सकता हूं’।

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे हाथ गर्म रहते हैं, उससे शरीर में ऊर्जा जाती है। वह बॉडी को ठीक करती है’। यह पूछे जाने पर कि क्या ये ब्लैक मैजिक है तो उन्होंने कहा आप इसे व्हाइट मैजिक कह सकते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि सुशांत के घर में एक तांत्रिक भी आता था तो पूजा-पाठ के अलावा सुशांत का इलाज भी करता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »