26 Apr 2024, 02:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन हीरो यश कुमार की आने वाली फिल्म 'कÞसम पैदा करने वाले की 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यश कुमार के बैनर यश कुमार इंटरटेनमेंट निर्मित कसम पैदा करने वाले की 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म कसम पैदा करने वाली की सीक्वल है। फिल्म के ट्रेलर में यश कुमार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर चार मिनट लंबा है। ट्रेलर में यश के साथ कुत्ता, बंदर और साँप है। ट्रेलर में यश जबरदस्त फाइट करते हुए दिख रहे हैं।
 
वहीं कुत्ता और बंदर दो अलग-अलग मोटरसाईकिल चला रहें हैं और यश उसपे खड़े दिख रहे हैं। संजय श्रीवास्तव निर्देशित इस फिल्म में यश कुमार के अलावा अंजना सिंह ,निधी झा, आकांक्षा दुबे, देव सिंह एवं संजय पांडे की भी अहम भूमिका है। यश कुमार का कहना है कि उनकी यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाएगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »