29 Mar 2024, 05:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती को किए थे ये मैसेज, सामने आई चैट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 3:02PM | Updated Date: Aug 11 2020 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के खुलासे के बाद इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया था। वहीं उनका परिवार लगातार ये दावा करता दिख रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें सुशांत से दूर कर दिया था। कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए व्हाट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि सुशांत के उनकी बहनों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। 
 
वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे का हाल जानने के लिए रिया चक्रवर्ती से कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती चारों तरफ से घिर गई हैं। इस एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे का हाल जानने के लिए रिया और उनकी मैनेजर श्रुति मोदी से 2019 नवंबर में कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस रिपोर्ट में सुशांत के पिता द्वारा किए गए मैसेज सामने आने का दावा भी किया गया है। 
 
इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत के 74 वर्षीय पिता केके सिंह ने मैसेज में लिखा था- 'जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है। फ्रेंड बनकर उसकी देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए मुझे कॉल कर सारी जानकारी दो। उन्होंने अपने बेटे के फाइनेंशियल मैनेजर से भी विनती की थी कि उन्हें मुंबई ले आएं ताकि वो सुशांत की तबीयत खराब होने पर उनका ध्यान रख सकें।
सुशांत केस में रिया को लेकर उठ रहे कई सवालों पर जांच चल रही है। सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोपों के साथ-साथ एफआईआर में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये गायब होने पर शक जाहिर किया था। इसी मामले को लेकर ईडी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता से पूछताछ कर रही है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »