28 Mar 2024, 22:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपना फिटनेस वीडियो, कंधों की एक्सरसाइज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 1:29PM | Updated Date: Aug 11 2020 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने डांस के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा जिम में कंधों की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। शिल्पा के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट रहे हैं।
 
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - हमारे आस-पास की दुनिया धीरे-धीरे खुल रही है और हम अपनी जिंदगी में वापस लौटने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए, आज की कसरत पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर की ऊपरी शक्ति बढ़ाने के लिए हैं। लेकिन सॉरी बोलने की तुलना में सुरक्षित रहना अच्छा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »