04 Jul 2025, 07:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, गोद में लिए तस्वीर शेयर की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 1:31PM | Updated Date: Aug 9 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर एक नया मेहमान आ गया है। ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया रेस्क्यू डॉग पांडा है। दोनों ने 'पांडा' को गोद लिया है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने  अपने आधिकारिक ट्विवर अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका और निक अपने सभी पालतू कुत्तों के साथ है। वहीं, दुसरी तस्वीर में 'पांडा' दिख रहा है।
 
'पांडा' की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की हैं। उसकी एक आंख नीली जबकि दूसरी भूरी है। पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक बेहद खुश हैं। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे नए परिवार की तस्वीर!प रिवार में तुम्हारा स्वागत है, पांडा! हमने कुछ सप्ताह पहले ही इस छोटे पांडा को गोद लिया है। जल्द ही वह छोटा नहीं रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »