20 Apr 2024, 02:39:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम करने से किया था इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 1:00PM | Updated Date: Aug 9 2020 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम करने से इंकार कर दिया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं वर्ष 2013 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करीना कपूर का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। करीना कपूर ने बताया कि रोहित शेट्टी उन्हें 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लेना चाहते थे। लेकिन उस समय वह आमिर खान के साथ फिल्म ‘तलाश’ की शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। करीना कपूर की आने वाली फिल्मों में 'तख्त' और 'लाल सिह चड्ढा' प्रमुख है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »