17 Apr 2024, 02:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिषेक बच्चन की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 5:01PM | Updated Date: Aug 8 2020 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस के संक्रमण मुक्त हो गये हैं, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभिषेक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘एक वादा,  वादा ही होता है। आज दोपहर बाद मेरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी। आप सभी का  शुक्रिया, आप सबने मेरी और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना की। नानावती अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ का मैं आभार व्यक्त करता हूं,  जिन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। थैंक यू।
 
अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन गत 11 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके एक दिन बाद अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और पुत्री आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे, हालांकि बाद में मां-बेटी स्वस्थ हो गये और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे  दी गयी थी। बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कुछ दिनों पूर्व रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »