16 Apr 2024, 22:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब इस अभिनेत्री को हुआ कोरोना, कहा - मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 12:20PM | Updated Date: Jul 13 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के परिवार के बाद अब एक और अभिनेत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। बता दें कि अभिनेत्री रेचल व्हाइट भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि वह घातक कोरोना वायरस की चपेट में आई हैं और फिलहाल होम क्वॉरंटाइन पर हैं। रेचल के इस ट्वीट ने फैंस को परेशान कर दिया है। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 
रेचल ने ट्वीट किया - मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपना बेहतर ख्याल रखने की सलाह देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। एक अन्य यूजर ने लिखा - परेशान ना होइए। आप जल्द ठीक हो जाएंगी। किसी और ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए। उचित सावधानी बरतें। रेचल 'ऊंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' में अपने निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »