19 Mar 2024, 11:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रदीप पांडे चिंटू की ‘दोस्ताना’ का फर्स्ट लुक आउट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 1:51PM | Updated Date: Jul 12 2020 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडे चिंटू की आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना ’का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। प्रदीप पांडे चिंटू की आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना" का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में प्रदीप पांडेय चिंटू , अभिनेता अवधेश मिश्रा को अपनी पीठ पर बैठाये हुए है। पारिवारिक एवं समाजिक परिवेश की कहानी पर बनी फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है ,जबकि फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।
 
यशी फिल्म्स अभय सिन्हा एवं चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा वर्ल्ड वाईद फिल्म  प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म दोस्ताना को लेकर फिल्म निर्मातओं ने कहा कि यह पूरी तरह से सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है। वही फिल्म  के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से नये पैटर्न और नयी स्टाईल से बनी है जो अन्य फिल्मों से अलग है। उम्मीद है की यह फिल्म  दर्शको को बेहद पसंद आयेगी। गौरतलब है कि फिल्म दोस्ताना में प्रदीप पांडेय चिंटू और अवधेश मिश्रा के अलावा काजल राघवानी, रक्षा गुप्ता, प्रीति सिंह ,संजय पांडेय और देव सिंह की भी अहम भूमिकायें है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »