19 Mar 2024, 09:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुपम खेर की मां सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 12:57PM | Updated Date: Jul 12 2020 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित हैं जबकि वह संक्रमण से पीड़ित नहीं हैं। खेर ने रविवार को स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होने कहा," मेरी मां दुलारी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हमने उन्हें उपचार के लिये कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है। खेर ने लिखा," पूरे ऐहतियात बरतने के बावजूद मेरा भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें भी वायरस के मामूली लक्षण हैं। मैंने भी अपनी कोरोना जांच कराई जो नेगेटिव आई है।" अभिनेता ने कहा इस संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)को सूचना दे दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »