28 Mar 2024, 15:07:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ हो गयी है। वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर हो चुके हैं। उन्होंने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण की फिल्मों की अलग-अलग क्लिप्स का इस्तेमाल करते हुए एक बेहतरीन एडिटेड वीडियो तैयार की गई है। वरुण ने पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘आप सबका मुझमे विश्वास बनाए रखने के लिए थैंक्स।’’
 
इसके अलावा उन्होंने वीडियो बनाने वाले शख्स स्टीवन रॉय थॉमस को भी धन्यवाद दिया। वरुण की इव वर्ष स्ट्रीट डांसर थ्रीडी रिलीज हुई थी। वरुण अब अपनी फिल्म कुली नंबर वन के चलते चर्चा में हैं। फिल्म में वरुण पहली बार सारा अली खान के साथ काम कर रहे हैं। वरुण की फिल्म कुली नंबर वन मई में रिलीज की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा हो नहीं सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »