28 Mar 2024, 14:13:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में निकल गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 11:27PM | Updated Date: Jul 5 2020 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि स्टार किड्स की वजह से उनके हाथों से कई फिल्में निकल गयी।       सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। तापसी पन्नू ने इस मामले में अपनी राय दी है। तापसी ने कहा कि स्टार किड्स की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं। यहां तक की अच्छे रिव्यूज के बाद भी उनकी फिल्मों को कम अहमियत दी जाती है।
 
तापसी ने कहा ‘‘बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जिनकी वजह से आउटसाइडर्स को काम नहीं मिलता है। मेरी फिल्­म कुछ लोगों के कहने या अच्­छे रिव्­यूज आने के बाद देखी जाती हैं। स्­टार किड्स की फिल्­में लोग फस्र्­ट डे टिकट लेकर देखने जाते हैं। हालांकि आउटसाइडर होना ही मेरी मजबूती भी है। इस फील्ड में काफी संघर्ष है जिसका प्रभाव नए लोगों पर पड़ता है।’’     
 
तापसी ने बॉलीवुड में बढ़ते नेपोटिज्म के लिए पब्लिक को जिम्मेदार ठहराया है। तापसी ने कहा ,‘‘ यदि पब्लिक खुद चाहे तो इंडस्ट्री में परिस्थितियां बदल सकती हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर आरोप लगाने से बेहतर पब्लिक को खुद इस बारे में सोचना चाहिए। ’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »