29 Mar 2024, 12:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया भट्ट के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 10:17AM | Updated Date: Jul 5 2020 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परिवार में अब एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर आलिया ने बहन शाहीन भट्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीन और आलिया के साथ परिवार का एक नया मेंबर भी नजर आ रहा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अब हमारा गैंग दो से तीन हो गया है। मिलिए हमारी बेबी जुनिपर से। किसी को काटना, खुद से बात करना और क्यूट दिखना इनका काम है।’

आलिया और शाहीन ने गोद ली नई बिल्ली : आलिया और शाहीन ने एक बिल्ली को गोद लिया है, जिससे मिलकर दोनों बेहद उत्सुक हैं। वैसे आलिया को बिल्लियां काफी पसंद हैं। ये पहला मौका नहीं है जब उन्हें बिल्ली के साथ स्पॉट किया गया हो। उनके पास एक और बिल्ली है, जिसका नाम एडवर्ड है। आलिया को एडवर्ड के साथ भी काफी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है।

सड़क 2 में नजर आएंगी आलिया भट्ट : आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘सड़क 2’ में नजर आने वाली हैं। ये आलिया और महेश की साथ में पहली फिल्म है। विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »