24 Apr 2024, 01:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रानी मुखर्जी को शानदार अभिनेत्री मानती हैं काजोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 11:44AM | Updated Date: Jun 22 2020 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनत्री काजोल, रानी मुखर्जी को शानदार अभिनेत्री मानती हैं। बॉलीवुड स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया के सहारे अपने फैंस से मुखातिब होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के सहारे कई बार सेलेब्स अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक ऐसा ही सेशन किया।
 
इस सेशन में काजोल ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। काजोल से पूछा गया कि क्या आपको रानी मुखर्जी एक एक्टर के तौर पर पसंद हैं। इस पर जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि मुझे लगता है कि वे एक बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं। गौरतलब है कि काजोल और रानी मुखर्जी रिश्तेदार भी हैं। काजोल और रानी मुखर्जी ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आए थे। करण जौहर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »