24 Apr 2024, 11:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्यों अधूरा रह गया सुशांत सिंह राजपूत का ‘पहला प्यार’, क्या अंकिता लोखंडे ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:56AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले हमेशा ये सोचते है कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए थे? सुशांत के मनोचिकित्स से खुलासे के बाद तो ये सवाल अब लोगों के जेहन में बार-बार आएगा। चार साल पहले दोनों के कॉमन फ्रेंड ने इनके बीच हुई अनबन का खुलासा किया था। तो चलिए टीवी की दुनिया ये इस यादगार जोड़े के रिश्ते पर डालते है एक नजर और जानते है कि आखिर इनके बीच दूरियां कैसे आईं?

अंकिता लोखंडे सुशांत पर अपनी जान छिड़कती थी। हाल ही में विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि अंकिता शॉक ऑब्जर्वर थी और जब भी सुशांत लो फील करते थे वो तब तक उनके साथ रहथी थी। सुशांत के जिगरी यार संदीप सिंह के साथ अंकिता लोखंडे की भी गहरी दोस्ती हो गई थी। हाल ही में जब अंकिता सुशांत के घरवालों से मिलने पहुंची थी तो संदीप उनके साथ थे।

आखिर कहां से आने लगी दिक्कत : साल 2016 में मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने खुलासा किया था कि फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने के बाद सुशांत काफी व्यस्त थे और तब तक अंकिता ने एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था। इसी वक्त अंकिता काफी पजेसिव रहने लगे थी।

हमेशा अंकिता को समझाते थे सुशांत सिंह राजपूत : कॉमन फ्रेंड ने ये भी बताया था कि सुशांत हमेशा अंकिता को अच्छे से बैठकर समझाया करते थे कि वो उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे। कुछ दिन अंकिता ठीक रही लेकिन फिर वैसे ही चीजें शुरु हो गई और धीरे-धीरे सुशांत परेशान होने लगे थे। सुशांत और अंकिता का रिश्ता काफी खूबसूरत था लेकिन कुछ गलतफहमियों के चलते दोनों की राहें हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »