29 Mar 2024, 20:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमेरिका में खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आईं सनी लियोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में सनी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। तस्वीर में सनी लियोनी नीले कलर की समर कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कैलीफोर्निया की धूप और ताजा हवा को कोई मात नहीं दे सकता है।’ सनी लियोनी अपने परिवार के साथ मई में लॉकडाउन के बीच अमेरिका के लिए रवाना हो गई थीं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी में वह भारत के मुकाबले अमेरिका में ही ज्यादा सुरक्षित रहेंगी। सनी इन दिनों अमेरिका में अपने घर में समय बिता रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’, ‘रंगीला’ और ‘वीरमादेवी’ में दिखाई देंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »