25 Apr 2024, 15:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता की मां के निधन से दुखी हैं ऋचा चड्ढा, कहा- मैं आपके बेटे का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:01AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल को मां के निधन से गहरा सदमा लगा है। वे अपनी मां के काफी करीब थे। इसके साथ ही अली की गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा भी काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अली फजल की मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है।
 
ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अली फजल और उनकी मां की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आंटी आप हमें कल छोड़कर चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे आसपास ही रहेंगी। मैं आपको हमेशा उस महिला के रूप में याद रखूंगी, जो अपने समय से आगे रहने वाली थी। एक जबरदस्त रीडर, फेमिनिस्ट और कपकेक से प्यार करने वाली। मैं वादा करती हूं कि आपके बेटे का ध्यान रखूंगी। आशा है कि आपको शांति मिले। और मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं।'
 
ऋचा ने आगे लिखा, 'भगवान आपको शांति दे आंटी। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। अली, तुम हिम्मत से काम लो। उन्हें अपने बेटे को इस तरह दुखी देखकर अच्छा नहीं लगेगा।  बता दें कि अली फजल की मां का निधन 17 जून को हुआ था।  उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। उन्होंने लखनऊ में अंतिम सास ली थी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »