19 Apr 2024, 06:08:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नोरा फतेही ने गर्मी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 3:33PM | Updated Date: Jun 19 2020 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोरा फतेही को उनके धमाकेदार डांस के लिए जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नोरा के इस वीडियो को उनके फैन्स बार-बार देख रहे हैं। इसके अलावा वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। 

इस वीडियो को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह गर्मी सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ एक कोरियाग्राफर भी डांस कर रहे हैं। नोरा का डांस देखकर उनके फैन्स फिदा हो गए हैं और उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

नोरा पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में नजर आई थीं। फिल्म का सॉन्ग गर्मी नोरा और उनके को-स्टार वरुण धवन पर फिल्माया गया था। यह गाना और इस पर नोरा का डांस बहुत पॉप्युलर हुआ था। इसके अलावा नोरा फतेही 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गानों पर अपने डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब वाहवाही लूट चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »