25 Apr 2024, 23:43:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगे अभिषेक...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ने जरुरतमंदों की मदद कर एक्टर को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। वे करीब 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके निधन से हर कोई हैरान और दुखी है।
 
सुशांत ने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत सिंह राजपूत।" वो अपने एनजीओ के माध्यम से परिवारों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि ये उसे सम्मान देने का हमारा तरीका है। जो कुछ भी उसने हासिल किया, उसे और उसकी हर चीज का जश्न मनाना है। दोस्तों के रूप में, ऐसा कुछ है, जिसे हम याद के रूप में संजो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »