19 Apr 2024, 08:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत के बिना एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का सीक्वल संभव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2020 12:00PM | Updated Date: Jun 18 2020 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अरूण पांडे का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के बिना एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का सीक्वल अब संभव नहीं है। सुशातं सिंह राजपूत ने वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया। फिल्मी पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। माही की चाल से लेकर बाल तक। बोलने के लहजे से लेकर बल्लेबाजी शैली तक को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मसात किया था।
 
वह इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के लिए भी काम करना चाहते थे। फिल्म के सह निर्माता अरुण पांडे का कहना है कि अब इस फिल्म का सीक्वल सुशांत के बिना संभव नहीं है। अरुण पांडे ने बताया कि धोनी अपनी बायोपिक में सुशांत के रोल से काफी प्रभावित थे। उन्­होंने बताया कि किस प्रकार से किरन मोरे ने सुशांत सिंह की धोनी का किरदार निभाने में मदद की थी। सुशांत महज 34 साल का था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि एक सुंदर भविष्य उसका इंतजार कर रहा था।
 
मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे। माही ने याद किया था कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करता था। घर में ऐसा भी स्थान था, जहां माही जमीन पर लेटता था तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया अरुण पांडे ने कहा, ‘‘सुशांत की मृत्यु के बाद फिल्म का सीक्वल बनाना संभव नहीं है। हम सुशांत के बिना इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच भी नहीं सकते। हम इस फिल्म के सीक्वल पर सोच रहे थे, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »