25 Apr 2024, 11:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत-रिया को लेकर उनके प्रॉपर्टी डीलर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 11:25AM | Updated Date: Jun 17 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुशांत सिंह द्वारा सुसाइड करने के बाद एक के बाद एक कई सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड को लेकर भी कई खुलासे किए जा रहे हैं। इसमें नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजा वाद को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती जिसे कथित तौर पर सुशांत की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है; उस पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। ये भी सुनने में आ रहा है कि सुशांत अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर काफी चिंता में थे वहीं कुछ का मानना है कि रिया चक्रवर्ती से उनकी अनबन चल रही थी।

अब मुंबई के ब्रोकर सनी ने दावा किया है कि सुशांत और रिया एक साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। वे दोनों शादी करने वाले थे। सनी ने बताया कि रिया उनकी पुरानी क्लाइंट हैं। उन दोनों को पिछले कई महीनों से एक साथ स्पॉट भी किया गया था। कुछ महीनों पहले दोनों वेकेशन पर लद्दाख भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुशांत के जन्मदिन पर भी रिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी।

प्रॉपर्टी डीलर से जब एक निजी चैनल ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि , ‘ये दोनों साथ में एक घर ढूंढ रहे थे। मुझे इससे ज्‍यादा कुछ पता नहीं है। उससे किराए के बारे में पूछने पर ब्रोकर ने कहा, ‘नहीं, किराए को लेकर कोई ईशू नहीं था। उनकी लेट नाइट पार्टी ही प्रॉब्‍लम हो रही थीं। इससे पहले भी जहां सुशांत रहते थे, सोसायटी ने लेट नाइट पार्टियों की शिकायत की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »