18 Apr 2024, 10:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की मौत का भाभी का लगा गहरा सदमा, हो गई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 17 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली/ पूर्णिया। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को इतना गहरा सदमा लगा कि बीमारी की हालत में जब उन्‍होंने यह खबर सुनी तो खाना-पीना ही छोड़ दिया। परिजनों के बहुत समझाने के बावजूद उन्होंने खाना नहीं खाया और बस उनकी आंखों से आंसू बहते रहे और अंततः सोमवार की शाम 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। यह तब हुआ जब एक्‍टर सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्‍कार किया गया था। 
 
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सुधा देवी बीमार चल रही थीं और रविवार को जैसे हीं सुशांत राजपूत की मौत की खबर आई, तो उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी उन्होंने भोजन नहीं किया, बस उनकी आंखों से आंसू की धार बहती रही और अंततः सोमवार की शाम 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी भाभी सुधा देवी अमरेंद्र सिंह की पत्नी थीं। अमरेंद्र सिंह, सुशांत राजपूत के चचेरे भाई है और पड़ोसी भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »