20 Apr 2024, 00:05:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की खुदकुशी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर भड़का ये अभिनेता, कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:17PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सकते में हैं। सभी के लिए सुशांत सिंह की मौत को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल है। लेकिन सुशांत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री में एक नई बहस शुरू हो गई है जिसमें कई सेलेब्स इस बात को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रह रहे हैं कि इंडस्ट्री को कुछ नामी लोग अपने मन मुताबिक चलाते हैं।

रणवीर ने ट्वीट कर कहा, ”सुशांत द्वारा उठाए गए इस कदम के लिए किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। वो एक बड़ा दांव खेल रहा था जिसमें या तो जीत थी या फिर हार। लेकिन इस सब के बीच फिल्म इंडस्ट्री के गेटकीपर्स के बारे में बात होनी चाहिए।”

रणवीर ने अपने अगले ट्वीट में कहा,” जो गेम वो खेल रहे हैं उसके बारे में बात की जानी चाहिए। उनके दोगले चेहरों को लेकर बात की जानी चाहिए। उनके पास जो ताकत है जिसे वो बेहद गैरजिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल करते हैं, उसके बारे में बात की जानी चाहिए।”

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »