18 Apr 2024, 06:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिजांओं में आज भी गूंजती हेमंत कुमार के संगीत की खूशबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 11:13AM | Updated Date: Jun 16 2020 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म जगत को अपनी मधुर संगीत लहरियों से सजाने संवारने वाले महान संगीतकार और पार्श्व गायक हेमंत कुमार मुखोपाध्याय उर्फ हेमंत दा के गीत आज भी फिजां में गूंजते महसूस होते हैं। 16 जून 1920 को बनारस में जन्में हेमंत कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कलकत्ता के मित्रा इंस्टीच्यूट  से पूरी की। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हेमंत कुमार ने जादवपुर विश्वविद्यालय मे इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया.।लेकिन कुछ समय बाद हेमंत कुमार ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि  उस समय उनका रूझान संगीत की ओर हो गया था और वह संगीतकार बनना चाहते थे।
 
इस बीच हेमंत कुमार ने साहित्य जगत मे भी अपनी पहचान बनानी चाही और एक बंगाली पत्रिका ..देश ..में उनकी एक कहानी भी प्रकाशित हुयी। लेकिन वर्ष 1930 के अंत तक हेमंत कुमार ने अपना पूरा ध्यान संगीत की ओर लगाना शुरू कर दिया। अपने बचपन के मित्र सुभाष की सहायता से वर्ष 1930 में हेमंत कुमार को आकाशवाणी के लिये अपना पहला बंगला गीत गाने का मौका मिला। हेमंत कुमार ने संगीत की अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक बंगला संगीतकार शैलेश दत्त गुप्ता से ली। हेमंत कुमार ने उस्ताद फैयाज खान से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »