29 Mar 2024, 13:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत की रह गयी ख्वाहिश अधूरी, पिता के साथ जाना चाहते थे....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:59AM | Updated Date: Jun 15 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना।  बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता को पहाड़ पर घुमाना चाहते थे लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गयी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह पटना के राजीव नगर स्थित अपने मकान में एक केयरटेकर के साथ रहते हैं। सुशांत अपने पिता को पहाड़ पर घुमाने ले जाना चाहते थे लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गयी। बेटे सुशांत की मौत की खबर सुनकर पिता सदमे में हैं। उनकी केयरटेकर लक्ष्मी देवी ने बताया कि सुशांत उन्हें दीदी कहकर बुलाते थे। लक्ष्मी ने कहा, 'सुशांत रोज अपने पापा से बात करते थे। दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि दीदी कोरोना से बचकर रहिएगा।           
 
लक्ष्मी ने बताया कि , 'सुशांत ने कुछ दिन पहले कहा था इस बार वह पटना आएंगे तो अपने पापा को किसी पहाड़ में घूमने ले जाएंगे। वह तो आए नहीं लेकिन यह मनहूस खबर आ गई। लक्ष्मी ने बताया कि सुशांत की बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं, जो पटना के लिए रवाना हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का कल यानी सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। इस समय उनके पिता और परिवार वालों का मुंबई आने का इंतजार हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »