19 Apr 2024, 16:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत के निधन पर शाहरुख, रवीना, अनुष्का ने जताया शोक, कही ये बातें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:47AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर किंग खान शाहरुख खान, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने शोक जताया है।सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शाहरुख ने कहा, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था। मैं उसे बहुत याद करूंगा। उसकी ऊर्जा, उत्साह और शानदार मुस्कान। अल्लाह उनकी आत्मा को शांती दे। मेरी संवेदनाएं उनके निकट प्रियजनों के साथ हैं। यह बेहद दुखद है .... और इतना चौंकाने वाला।’’
 
रवीना टंडन ने ट्वीट किया, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में सुनकर झटका लगा, बहुत ही दुखद बात है। कोई शब्द नहीं है। एक त्रासदी है ये। बहुत ही यंग और प्रतिभाशाली, उन्हें अभी बहुत आगे जाना था। आपकी आत्मा को शांति मिले सुशांत।’’ उर्वशी रौतेला ने कहा, ‘‘डिप्रेशन सबसे बड़ी महामारी है। मैं अभी भी कांप रही हूं। मानसिक रूप से नष्ट हो चुकी हूं। बहुत ही जल्दी चले गए सुशांत। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ 
 
अनुष्का शर्मा ने सुशांत के साथ आमिर खान की फिल्म पीके में काम किया था। सुशांत के निधन पर अनुष्का लिखती हैं, ‘‘सुशांत, इतनी जल्दी जाने के लिए तुम बहुत छोटे थे। मुझे यह सोचकर बहुत दुख हो रहा है कि हम ऐसे माहौल में रहते हैं, जिसमें तुम्हारी मुश्किलों को दूर करने के लिए मदद भी नहीं कर सके। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’’  जैकलीन फÞर्नांडिस ने लिखा, ‘‘सुश, मुझे माफÞ कर देना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।
 
एक और पोस्ट में जैकलीन ने सुशांत के साथ डांस की रिहर्सल का वीडियो पोस्ट करके लिखा कि वो उन्हें हमेशा इस रूप में याद रखेंगी। मेहनतकश, समझदार, बुद्धिमान और जोश से भरा हुआ। यह वीडियो सुशांत और जैकलीन की स्टेज परफॉर्मेंस से पहले ग्रीन रूम और फिर स्टेज परफॉर्मेंस का है। सुशांत सिंह राजपूत को पहला ब्रेक देने वाली एकता कपूर भी उनके जाने से काफी दुखी हैं। उन्होंने लिखा है कि यह सही नही हैं। एक हफ्ता और सब कुछ बदला जाता है।
 
एकता ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक बातचीत का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुशांत के बारे में लिखा, ‘‘50 में से 35 स्लॉट के बाद हम टॉप 50 से बाहर हो गये। जÞी ने हमें इस शो के जÞरिए एक मौका दिया था, जो थिरुमतिसेल्वम पर आधारित था। उस लड़के को बतौर लीड कास्ट करना चाहती थी, जो दूसरे शो में सेकेंड लीड था। जी इसके लिए तैयार नहीं था, लेकिन हमने बताया कि यह मुस्कान लाखों दिल जीत लेगी।’’
 
दरअसल, एकता यहां 'पवित्र रिश्ता' शो के बारे में बात कर रही थीं। वहीं, सुशांत के करियर की पहली बड़ी हिट क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फÞल्मि में उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली दिशा पाटनी ने सुशांत के साथ फÞल्मि से अपनी एक तस्वीर शेयर करके लिखा, ‘‘ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति प्रदान करे। कियारा आडवाणी ने भी सुशांत के साथ एमएस धोनी में काम किया था। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
 
करण को इस बात का दुख है कि वो सुशांत के संपर्क में नहीं थे। वह लंबे समय से उनका हालचाल नहीं ले पाए थे। वह पोस्ट शेयर कर लिखते हैं, ‘‘मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे टच में नहीं था। मुझे कई बार लगा कि तुम्हे भी किसी की जरूरत है, जिसके साथ तुम अपना दर्द शेयर कर सको लेकिन शायद मैंने कभी उस तरह नहीं सोचा। हम रहते शोर के बीच हैं, लेकिन फिर भी अकेले होते हैं। कुछ लोग इस अकेलेपन को नहीं झेल पाते।
 
हमे सिर्फ रिश्ते नहीं बनाने चाहिए बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए। सुशांत के निधन ने मुझे अहसास करवा दिया है कि सभी रिश्तों को संभाल कर रखना जरूरी है। मुझे तुम्हारी हंसी और वो गले लगाने का अंदाज हमेशा याद रहेगा।’’ परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ यशराज बैनर की फÞल्मि शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। फिल्‍म में दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए दिखाया गया था। परी ने सुशांत के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘‘सुश, तम्हारी याद आएगी दोस्त।
 
’’ऋचा चड्ढा, सुशांत सिंह राजपूत के निधन से टूट गई हैं. वो सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रही हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि सुशांत ने अपना दर्द किसी के साथ बयां नहीं किया। उन्होंने किसी को नहीं बताया कि वो कैसे दौर से गुजर रहे थे। ऋचा ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत जल्दी चले गए। अगर कोई दुख था तो बात करते। हम सब तुम्हारे साथ थे। सोनू सूद कहा, ‘‘शॉक्ड..दिल टूट गया है...भाई..मेरे पास शब्द नहीं हैं। काश ये खबर सच ना होती।’’ सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘ये सही नहीं है। तुम्हें यहां और ज्यादा समय तक रहना था।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »