20 Apr 2024, 01:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह के निधन पर बोले शाहरुख - उनकी प्यारी मुस्कान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:21AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में सुसाइड कर लिया है. सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है। अभिनेता द्वारा अचानक उठाए इस कदम से हर कोई हैरान है। टीवी, फिल्म और राजनीति से अभिनेता के निधन पर दुख जताया जा रहा है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया है।
 
शाहरुख खान ने ट्वीट के जरिए अभिनेता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा - वह मुझ से बहुत मोहब्बत करते थे। मैं उन्हें हमेशा मिस किया करूंगा। उनकी ऊर्जा, उत्साह और उनकी प्यारी मुस्कान हमेशा याद आएगी। ऊपरवाला उनकी आत्मा को शांति दे। उनके करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। यह बहुत दुखी करने और चौंकाने वाली बात है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »