25 Apr 2024, 22:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की मौत से बेहद दुखी हुए सोनू सूद, बोले- दिल टूट गया है भाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर आते ही तमाम बॉलीवुड सेलेब्स को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के जाने के बाद टीवी और बॉलीवुड समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि सुशांत आखिर इतना बढ़िया करियर होने के बाद भी ऐसा क्या वजह थी जो उन्होंने ऐसा किया।
 
बॉलीवुड और टीवी के तमाम एक्टर्स सुशांत के जाने पर शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे है। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अक्षय कुमार, अनुपम खेर, ऋचा चड्ढा संग अन्य ने ट्वीट किया है। ऐसे में एक्टर सोनू सूद का रिएक्शन भी सामने आ गया है। सोनू को सुशांत के जाने का बेहद दुख है। सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, 'शॉक्ड..दिल टूट गया है...भाई..मेरे पास शब्द नहीं हैं। काश ये खबर सच ना होती।' सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'ये सही नहीं है। तुम्हें यहां और ज्यादा समय तक रहना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »