29 Mar 2024, 18:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की मौत की खबर सुन पिता हुए बेहोश, बिगड़ीत तबीयत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसके बाद पटना के राजीव नगर के रोड नंबर छह में उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ लगी है, जबकि यह खबर सुनकर उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। 
 
राजीव नगर में उनके आवास पर आसपास के लोग जुटे हुए हैं और लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह की हालत खराब है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। निधन की खबर सुनते ही वे बेहोश हो गए थे।
 
यहां के घर में मात्र एक महिला केयर टेकर के रूप में हैं। केयर टेकर लक्ष्मी देवी कहती हैं यह दुखद खबर की सूचना यहां फोन द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सुशांत की बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं, जो पटना के लिए चल दी हैं। सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा के रहने वाले थे। पिछली बार जब वह अपने गांव आए थे तो उन्होंने एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। राजपूत की आत्महत्या की घटना के बारे में बिहार के लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »