25 Apr 2024, 03:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह ने खुदकुशी से पहले इस अभिनेता को किया था फोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा बॉलीवुड हैरान है। सुशांत का आत्महत्या करने के कारण अभी तक सामने नहीं आया है। सुशांत की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक सुशांत ने रविवार की सुबह 9:30 बजे अपनी बहन को कॉल किया था। उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया। सुशांत और महेश टीवी सीरियल 'किस देस में है मेरा दिल' में काम कर चुके हैं।
 
इस सीरियल से सुशांत ने टेलिविजन की दुनिया में कदम रखा था।  सुशांत एक्टर महेश शेट्टी के बहुत करीब थे और उन्हें भाई जैसा मानते थे। दोनों ने एकता कपूर के दो शो पवित्र रिश्ता और किस देश में है मेरा दिल में काम किया। जहां दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। मई में सुशांत ने अपने दोस्त महेश को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »