20 Apr 2024, 04:41:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिना डुप्लीकेट धर्मेन्द्र ने किया था धर्मवीर का मुश्किल स्टंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:27PM | Updated Date: Jun 13 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र का कहना है कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म धर्मवीर का एक मुश्किल स्टंट डुप्लीकेट के बिना किया था। धर्मेंद्र ने अपने सिने करियर के दौरान कई शानदार फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म धर्मवीर का एक शानदार सीन शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र हाथ में भाला लिए एक खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं।
 
उस वीडियो को देखते हुए ऐसा लगेगा कि धर्मेंद्र ने एक बॉडी डबल का इस्तेमाल किया हो लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। धर्मेंद्र ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ,कोई डुप्लीकेट नहीं, भगवान की दुआ रही है। गौरतलब है कि वर्ष 1977 में प्रदर्शित धर्मवीर का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जीतेन्द्र ,जीनत अमान और नीतू सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी से लेकर धर्मेंद्र के कॉस्टयूम तक, हर चीज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »