25 Apr 2024, 03:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर नहीं चाहती है कि तैमूर अली खान एक्टर बने, क्‍योंकि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:57AM | Updated Date: Jun 13 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी बड़े स्टार से कम फेमस नहीं है। फैन्स तैमूर के बारे में बहुत जानना पसंद चाहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी कई बार तैमूर को लेकर बात करते नजर आते हैं।फैन्स जानना चाहते हैं कि क्या तैमूर भी अपने मम्मी-पापा की तरह एक्टर बनेंगे या नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना नहीं चाहतीं कि तैमूर एक्टिंग में करियर बनाए।
 
वह तो चाहती हैं कि तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बने। सैफ ने कहा था, 'मुझे लगता है कि थोड़ा स्ट्रिक्ट होना अच्छा है, लेकिन मैंने छोड़ दिया है। तैमूर मेरा तीसरा बच्चा है, लेकिन करीना का पहला इसलिए वह उसे थोड़ा बिगाड़ रही हैं। अब तैमूर घर पर सभी को धौंस जमाने लगा है। वह कहता है मुझे स्कूल नहीं जाना है।'
 
सैफ ने आगे कहा था, 'तैमूर वैसे बहुत प्यारा है, लेकिन जब कोई उसे किसी चीज के लिए मना करता है तो वह कहता है कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें मारूंगा'। एक शो के दौरान करीना ने कहा था, 'मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरा बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। मैं मानती हूं कि उसके पठान जींस हैं, लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था'।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »